Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
हिमाचल Trending

पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति

राज्य सरकार ने रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में किया संशोधन

 शिमला : स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र चिकित्सकों की नियुक्ति को सुगम बनाने के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में संशोधन किया है। इन चिकित्सकों की नियुक्तियां प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर की जाएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में एक नया प्रावधान शामिल किया गया है। इसके अनुसार, इन दोनों प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र चिकित्सकों की नियुक्ति एमबीबीएस और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की मेरिट के अनुसार की जाएगी। इन नियुक्तियों के लिए किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार की आवश्यकता नहीं होगी। ये नियुक्तियां सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 33.33 प्रतिशत कोटे के अंतर्गत की जाएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि यह संशोधन प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती को सुगम बनाने की दिशा में सरकार की पहल है। इससे हिमाचल प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार लाने पर केंद्रित है।

0 Comments