Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी

फेस2न्यूज /चंडीगढ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु “नशा मुक्त युवा अभियान” का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अभियान से देशभर के 21,000 से अधिक स्थानों से लोग जुड़े तथा 1 करोड़ से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से mybharat.gov.in पर जाकर नशामुक्ति का संकल्प लेने तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशे के जाल में फँसने से रोकने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रम साहनी ने बताया कि उनकी संस्था सन फाउंडेशन के माध्यम से दिल्ली तथा पंजाब के विभिन्न कौशल विकास केंद्रों एवं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों से 5,000 से अधिक युवा इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में नशे के विरुद्ध एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पंजाब के पाँच लाख युवा नशामुक्ति का संकल्प लेंगे।

श्री साहनी ने कहा कि उनकी संस्था सन फाउंडेशन पंजाब में 12 नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालित कर रही है, जहाँ नशे की लत से पीड़ित युवाओं का योग, ध्यान, जिम, खेल गतिविधियों तथा कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से समग्र पुनर्वास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकें।

0 Comments