Friday, 27 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
हरियाणा Trending

करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

मोबिक्रिप्ट ऐप (Mobiecrypt App) के माध्यम से करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों रणधीर सिंह, दिनेश कुमार एवं अन्य की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता सुमित गुप्ता की ओर से एडवोकेट सुशांत गुप्ता पैरवी कर रहे थे।

अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष और शिकायतकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता सुशांत गुप्ता ने काफी देर तक अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखीं। इसके बाद माननीय न्यायमूर्ति श्री एच.एस. ग्रेवाल की अदालत ने मामले की गंभीरता, कथित धोखाधड़ी की राशि, आरोपियों की भूमिका और जांच की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

अदालत में सामने आए करोड़ों की कमाई और कंपनी में ‘डायमंड रैंक’ के पद से जुड़े तथ्य अदालत के आदेश में दर्ज स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान याचिकाकर्ताओं के नाम सह-आरोपी के डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में सामने आए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि याचिकाकर्ताओं ने कथित फर्जी मोबिक्रिप्ट ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाए। वे इस एप्लिकेशन का प्रचार करने वाली कंपनी से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी में इन लोगों का पद ‘डायमंड रैंक’ था।

अदालत ने कहा कि इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ताओं की वास्तविक भूमिका और कथित धोखाधड़ी में उनकी संलिप्तता की सीमा का पता लगाने के लिए गहन जांच आवश्यक है। अदालत के अनुसार, कथित धोखाधड़ी का बड़ा पैमाना और जांच की मौजूदा स्थिति देखते हुए अग्रिम जमानत देने के लिए कोई आधार नहीं बनता।

शॉर्टकट से रातों-रात अमीर बनने का लालच पड़ सकता है भारी

आजकल अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म और कथित आरबीआई पंजीकरण के नाम पर गुमराह करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म आम जनता की जीवनभर की बचत को निशाना बना सकते हैं। मोबिक्रिप्ट ऐप से जुड़ा मामला भी ऑनलाइन निवेश के जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत को उजागर करता है।

हरियाणा पुलिस और साइबर क्राइम सेल की जांच अहम

मामले की जांच में हरियाणा पुलिस और साइबर क्राइम सेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम डॉ. मयंक गुप्ता और उनकी टीम द्वारा अदालत के समक्ष प्रस्तुत स्टेटस रिपोर्ट में कथित नेटवर्क और कंपनी में आरोपियों के पदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का उल्लेख किया गया है।

0 Comments