Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

अकालीदल के चुनाव चिन्ह की गुरु नानक देव जी की तकड़ी से तुलना करने वाली हरसिमरत बादल बारे शिरोमणि कमेटी प्रधान चुप क्यों: मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना पहले सिख गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के साथ करने बारे हरसिमरत कौर बादल के बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सवाल उठाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हरसिमरत बादल के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयानों से हर सिख के दिल पर ठेस पहुँची है, लेकिन शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि धामी अकालीदल विशेष रूप से बादल परिवार के वफादार वॉलंटियर से ज्यादा कुछ नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने अपने आकाओं की सभी गलतियों पर आंखें बंद कर ली है, जिससे पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत बादल का यह बयान माघी के मौके पर आया है, लेकिन इस पूरे मामले पर धामी की चुप्पी ने पुष्टि कर दी है कि शिरोमणि कमेटी प्रधान बादलों की हाथों की कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि बादल परिवार की कार्यवाही सिख मर्यादा के विपरीत होने के बावजूद शिरोमणि कमेटी प्रधान को उनमें कुछ भी गलत नहीं दिखता। मान ने शिरोमणि कमेटी प्रधान को चेतावनी दी कि सिख संगत उन्हें अपने आकाओं को खुश करने की नीति के लिए माफ नहीं करेगी और उन्हें करारा सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री ने धामी को चुनौती दी है कि वह मीडिया के सामने आए और अपने आकाओं और अकालीदल का हरकतों से बचाव करे। भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले भी मुख्यमंत्री पर सिखों के धार्मिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाती रही है, लेकिन लोग अच्छी तरह जानते है कि शिरोमणि कमेटी और उसके प्रधान अकालीदल के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे है।