Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवारों की हुई मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी-बरवाला मार्ग की जर्जर हालत के कारण आए दिन कीमती जानें जा रही हैं। सबसे ज्यादा नुकसान दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। कल यहां गढ्ढों से बचते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान तालिब पुत्र नीना वासी गंगा आर्य नगर जलालाबाद जिला शामली यूपी के रूप में हुई है।और यावेद वासी हल्ला फोलादपुरा, जिला सहारनपुर, यूपी के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मामले के जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति रात में मोटरसाइकिल से डेराबस्सी से बरवाला जा रहा था, जब वह बेहडा मोड़ पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर में वह घायल हो गया। दोनों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।