Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरुवार को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान पीएसपीसीएल जालंधर में तैनात अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता (एएसई) सुखविंदर सिंह मुल्तानी को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने एवं 20 लाख रुपए और माँगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर में पीएसपीसीएल वेरका के स्टोर कीपर शरणजीत सिंह की शिकायत पर उपरोक्त पीएसपीसीएल अधिकारी, जो पहले कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) टेक्निकल ऑडिट, पीएसपीसीएल जालंधर के पद पर तैनात था, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर साक्ष्य सहित ऑनलाइन शिकायत ऑडियो-वीडियो प्रारूप में दर्ज कराई है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त अधिकारी ने अपने पक्ष में स्टोर के सामान की निरीक्षण रिपोर्ट भेजने के लिए एक्सईएन रहते हुए पहले ही 15 लाख रुपए रिश्वत के रूप में ले लिए थे और अब स्टॉक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर शिकायतकर्ता को निलंबित कर दिया गया है और नौकरी पर उसकी बहाली के लिए और 20 लाख रुपए की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया है, जिसे मामले की जाँच के लिए विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ने ऑनलाइन शिकायत में लगाए गए आरोपों की जाँच की है और उपरोक्त पीएसपीसीएल अधिकारी के खिलाफ तीन किस्तों में 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने एवं शिकायतकर्ता से और 20 लाख रुपए की माँग करने का दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में आरोपी अधिकारी के खिलाफ विजीलैंस थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जाँच चल रही है।