Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

अपना नाम जपवाणे वाले नहीं होते असली गुरु: जया किशोरी

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
इस जगत में जगह-जगह आपको गुरु तो बहुत मिलेंगे, लेकिन देखना कहीं गुरु का चुनाव करते समय धोखा मत खा जाना। इस बात का ध्यान रखना कि जो परमात्मा से जोड़े, परमात्मा का रास्ता दिखाए वही असली गुरु है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो अपना नाम जपवाणे लगे वह असली गुरु नहीं है, वह आपको गलत रास्ते पर लेकर जाएगा। असली गुरु आपको सच्चाई का रास्ता दिखाते हुए भगवान का नाम सिमरन करने की तरफ ले जाएगा। इसलिए गुरु की पहचान करते हुए किसी धोखे में मत पड़ जाना। यह प्रवचन मोटिवेशनल स्पीकर एवं आध्यात्मिक गुरु जया किशोरी ने मोहाली जिले के बनूड़ कस्बे में बनूड़- लांडरां रोड पर स्थित द लुटियंस में एमबीडी बिल्डर ग्रुप द्वारा आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहे। आयोजक ग्रुप के बिज़नेस हेड सतविंदर पाल ने जानकारी देते बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन 21 जनवरी को होगा व सुबह 11 बजे से 2 बजे तक भोग डाला जायेगा। तदोपरांत अटूट भंडारा चलेगा। कथा सुनने के लिए चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, अंबाला, पटियाला तक से श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।