Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
हिमाचल Trending

अप्रैल में किया जाएगा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पणः मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में तत्परता से कार्य किया और आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकार को विशेष अधिमान देते हुए योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है। समाज के वंचित वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नशा सेवन की बुराई देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. राधाकृष्णनन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर अप्रैल माह में इसका लोकार्पण किया जाएगा।
इस महाविद्यालय में एक नर्सिंग महाविद्यालय भी खोला जाएगा। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस महाविद्यालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा आवश्यकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती की जाएगी।