Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

अरब देश में बंधक बनाई गई पीड़िता अपने घर पहुंची

Read in:Hindi

सुल्तानपुर लोधी, फेस2न्यूज:
दुबई और मस्कट में चार महीने तक बंधक बनाए रखने के बाद मलोट की बेटी पंजाब लौटी और कहा कि जहां महीनों तक उसे पीटा गया, वहीं उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। पीड़िता ने दावा किया कि जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था, वहीं 25-30 अन्य लड़कियों को भी बंधक बनाकर रखा गया था। इनमें पंजाब की बेटियां भी शामिल है।
पीड़ित महिला ने निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और एडवोकेट गुरभज सिंह की टीम ने उसे अरब देशों से वापस लाने में अग्रणी भूमिका निभाई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे नोएडा स्थित एक कंपनी के माध्यम से ट्रैवल एजेंट द्वारा टूरिस्ट वीजे पर दुबई भेजा गया था। वहां से उन्हें मस्कट भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि घर में गरीबी के कारण कर्ज लेकर विदेश चली गई। उसे आश्वासन दिया गया था कि वह दुबई में घरेलू काम करेगी लेकिन उसका भ्रम तब टूटा जब उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पिटाई के बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।    (SUBHEAD)
राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने कहा कि एडवोकेट गुरभेज सिंह ने उनके संज्ञान में यह मामला लाया था और उन्होंने बिना देरी विदेश मंत्री जय शंकर को एक पत्र लिखा। संसद सत्र के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री के सामने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। जिस पर विदेश मंत्रालय तुरंत हरकत में आया और पीड़ित लड़की की शिनाख्त कर उसे वापस भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को विदेश भेजने से पहले वहां के ट्रैवल एजेंटों और विदेशी कंपनियों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। निर्मल कुटिया में संत सीचेवाल ने पीड़िता की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वकीलों की टीम को सम्मानित किया।
वकीलों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गुरभेज सिंह ने कहा कि इस मामले में पंजाब के दो ट्रैवल एजेंट शामिल थे, जिनमें एक महिला ट्रैवल एजेंट कमलजीत कौर और उसके साथी रेशम सिंह शामिल हैं, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और एक की गिरफ्तारी की गई। जबकि दूसरा ट्रैवल एजेंट रेशम सिंह फरार हो गया है।