Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध स्थलों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में अवैध खनन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
श्री कौशल ने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं पर्यावरण से संबंधित जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जाए। अवैध माईनिंग को रोकने के लिए अधिकारी एक्शन प्लान तैयार करें और उसे धरातल पर सख्ती से लागू करें। इसके अलावा, अवैध खनन वाले इलाकों में समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से स्थल का दौरा करें और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस पैट्रोलिंग की गश्त को भी बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए तथा जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है, उसके विरूद्ध निर्धारित मापदंडों के अनुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। अधिकारी जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से करने के साथ-साथ माइनिंग क्षेत्रों का समय-समय पर निरीक्षण करें।
मुख्य सचिव ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन के संबंध में पहले से दर्ज मामलों में भी कार्यवाही को गति दें और न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में ठोस पैरवी करें।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अवैध खनन के नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करें। अवैध खनन वाले क्षेत्र में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की जाए। गंभीर एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए गांव स्तर पर ग्राम सचिव एवं पटवारियों की तैनाती की जाए।