Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

अवैध माइनिंग के आरोप में 2 के खिलाफ केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मुबारकपुर पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में मुबारकपुर निवासी अनिल राणा और नंदी राणा के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने खनन विभाग के जेई इंस्पेक्टर नरोत्तम शर्मा के बयानों के आधार पर कार्रवाई दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए जेई नरोत्तम शर्मा ने बताया कि पुनीत सिंह मक्कड़ के पास मुबारकपुर में जमीन है। जहां से उक्त आरोपी रात में जमीन से रेत निकालते हैं, व जमीन की खुदाई कर रेत का ढेर लगाकर बाद में बेच रहे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।