Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

आप सरकार के कार्यकाल में निकल रहा है कानून व्यवस्था का जनाजा: संदीप जाखड़

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
स्थानीय अरोडवंश धर्मशाला और सरकारी सी. सै. स्कूल के सामने स्थित शहर का हृदयस्थल माने जाने वाले नेहरू पार्क में एक दर्जन युवकों द्वारा सरेआम तलवारें लहराने और मना करने पर नगर निगम के कर्मचारी जसविन्द्र सिंह को घायल करने की वारदात पर विधायक संदीप जाखड़ ने रोष व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि हर संगीन वारदात के बाद सरकार यह दावा करती आ रही है कि पूरे पंजाब में असमाजिक तत्वों, नशेडियों व नाजायज शराब बेचने वालों के विरूद्ध शिकंजा कसा जा रहा है लेकिन जिस पार्क के बाहर स्थाई रूप से पीसीआर की नियुक्ति की गई हो और हर रोज इसके कोने में बने अग्रसैन चौक में नाका लगाकर वाहनों के चालान काटे जाते हैं वहां दिन दिहाडे तलवारबाजी की घटना के कारण जो आतंक सैर कर रहे व बाहर खडे लोगों में फैला उससे पुलिस प्रशासन के तमाम दावे ओंधे मुंह आ गिरे हैं।
विधायक ने कहा कि लोगों द्वारा कई बार यह मामला प्रमुखता से उठाया जाता है कि पार्कों में नशेडियों और जुआरियों का दिनभर जमावडा लगा रहता है और कथित रूप से नशे की पुडिय़ों का खुलेआम लेन देन होता है लेकिन पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिये आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के सहयोग का आहवान करती है, लेकिन लोग तो पार्कों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। नेहरू पार्क के बाहर से मोटरसाईकल चुराये जाने और इसके दोनों और मोबाईल फोन छीनने की अनेक वारदातें हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन ने इनसे कोई सबक नहीं सीखा। गैंगस्टरों के विरूद्ध निर्णायक अभियान चलाने की आवश्यकता के साथ—साथ इस बात को भी महसूस किया जाना चाहिये कि जिस आम आदमी से सत्तारूढ पार्टी ने लुभावने वायदे किये थे, उसे भी रोजमर्रा की वारदातों से बचाना परम आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि पीसीआर प्रणाली को मजबूत किया जाये और पार्कों में सुरक्षा का माहौल बहाल किया जाये।