Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

आबकारी अधिकारियों को दी ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम की जानकारी

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश में एक्साइज ई-गवर्नेंस प्रणाली के तहत ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम को लागू करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शिमला में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यशाला के दौरान फील्ड के अधिकारियों को इस आधुनिक प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की मदद से हिमाचल प्रदेश लोक वित्त प्रबंधन- क्षमता निर्माण (एचपीपीएफएम-सीबी) की इस परियोजना के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कई प्रक्रियाओं का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इस हाईटेक प्रक्रिया से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के दक्षिणी जोन के जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और बीबीएन के अलावा जोनल स्तर के अधिकारियों ने भी भाग लिया। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अन्य दो जोन के अधिकारियों तथा विभिन्न बाहरी हितधारकों के लिए भी इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला के उद्घाटन और समापन सत्र की अध्यक्षता राज्य कर और आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. राजीव डोगरा ने की। उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।