Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

आर.आई.एम.सी. देहरादून ने आवेदन माँगे; चंडीगढ़ में 3 जून को होगी परीक्षा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब ने भारतीय रक्षा बलों में बड़ा योगदान दिया है, परन्तु हाल ही में यह रुझान कुछ हद तक कम हो गया है, इस रुझान को फिर बहाल करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मान के सरकार पंजाब के अधिक से अधिक नौजवानों को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है।
रक्षा सेवा कल्याण मंत्री जौड़माजरा ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज देहरादून, उत्तराखंड द्वारा जनवरी 2024 की टर्म के दाखि़ले के लिए लिखित परीक्षा 3 जून 2023 (शनिवार) को चंडीगढ़ के सैक्टर 15 स्थित लाला लाजपत राय भवन में करवाई जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि लडक़े और लड़कियाँ दोनों ही आर.आई.एम.सी., देहरादून में दाखि़ले के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। पंजाब सरकार द्वारा प्रति कैडिट प्रति वर्ष पंजाब के कैडिटों को 33,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि के रूप में दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की उम्र 11 साल से कम और 1 जनवरी 2024 को 13 साल की नहीं होनी चाहिए, भाव उनका जन्म 2 जनवरी 2011 से पहले और 1 जुलाई, 2017 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। वह या तो सातवीं कक्षा में पढ़ रहे होने चाहिएं या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से सातवीं कक्षा पास कर चुके हों। चुने गए उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा में दाखि़ला दिया जाएगा। लिखित इम्तिहान में अंग्रेज़ी, गणित और सामान्य ज्ञान समेत तीन पेपर शामिल होंगे, जबकि मौखिक परीक्षा/इंटरव्यू केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो लिखित परीक्षा में क्वालीफाई करेंगे और मौखिक परीक्षा की तारीख़ बाद में बताई जाएगी।
रक्षा सेवा कल्याण विभाग के डायरैक्टर ने कहा कि प्रौस्पैक्टस-कम-आवेदन फॉर्म और पुराने प्रश्न पत्रों की पुस्तिका आर.आई.एम.सी. की वेबसाईट www.rimc.gov.in पर जनरल उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति उम्मीदवारों के लिए 555 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भुगतान प्राप्त होने पर प्रौस्पैक्टस-कम-आवेदन फॉर्म और पुराने प्रश्न पत्रों की पुस्तिका स्पीड पोस्ट द्वारा ही भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा प्रौस्पैक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म और पुराने प्रश्न पत्रों की पुस्तिका कमांडैंट आर.आई.एम.सी., देहरादून से जनरल उम्मीदवार के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555 रुपए का बैंक ड्राफ्ट कमांडैंट आर.आई.एम.सी., देहरादून अदाकर्ता शाखा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन (कोड 01576) उत्तराखंड भेजकर भी मँगवाए जा सकते हैं। अपने पते समेत पिन कोड और संपर्क नंबर साफ़-साफ़ बड़े अक्षरों में टाईप किया/लिखा हो।
उन्होंने बताया कि आवेदन दो प्रतियों में हों, जिसके साथ तीन पासपोर्ट साईज़ फोटो, जिस संस्था में पढ़ता हो द्वारा सत्यापित, जन्म प्रमाण पत्र, राज्य का रिहायशी सर्टिफिकेट, अनसूचित/अनसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों द्वारा जाति सर्टिफिकेट, जहाँ बच्चा पढ़ाई कर रहा हो प्रिंसिपल द्वारा जारी सर्टिफिकेट जिसमें बच्चे की जन्म की तारीख और कक्षा लिखी हो और आधार कार्ड की कॉपी साथ संलग्न होनी ज़रूरी हैं।
जि़क्रयोग्य है कि आवेदन 15 अप्रैल, 2023 या इससे पहले डायरैक्टोरेट रक्षा सेवा कल्याण, पंजाब, चंडीगढ़ के सैक्टर-21 डी स्थित सैनिक भवन में पहुँचनी अनिवार्य हैं।