Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

आरपीजी हमला मामला: मुख्य दोषी चड़त से पूछताछ के आधार पर एक एके-56 राइफल बरामदगी और दो पनाहग़ारों की गिरफ्तारी हुई

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आर. पी. जी.) हमले के मुख्य दोषी चड़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार करने से कुछ ही समय बाद पंजाब पुलिस ने उक्त दोषी के खुलासों के आधार पर एक एके-56 असाल्ट राइफल की बरामदगी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जो उक्त को पनाह देते थे। जि़क्रयोग्य है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19.45 बजे एक आरपीजी हमला किया गया था।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी निवासी अजमेर, राजस्थान और सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम चड़त सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने एक एके-56 सहित 100 कारतूस और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की है।
उन्होंने बताया कि चड़त सिंह की पूछताछ के बाद ही उक्त मामले को सुलझाते हुए पुलिस टीमों ने राजस्थान के अजमेर से सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि मुलजिम चिंकी पिछले 5-7 सालों से लखबीर लंडा के संपर्क में था और लंडा के निर्देशों पर चिंकी ने अजमेर में अल-खादिम नाम के एक गेस्ट हाऊस में चड़त के लिए ठहरने का प्रबंध किया था। चड़त ने कबूला है कि लंडा ने चिंकी को करीब 3 से 4 लाख रुपए भेजे हैं।
उन्होंने बताया कि चड़त के एक अन्य साथी जिसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है और जिसने चड़त सिंह को अमरीका स्थित जगरूप सिंह उर्फ रूप के निर्देशों पर ठिकाने मुहैया करवाये थे, को भी रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री आनन्दपुर साहिब का रहने वाला जगरूप रूप लखबीर लंडा का करीबी माना जाता है।
डी. जी. पी. गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है।
जि़क्रयोग्य है कि मुलजिम चड़त जो एक आदतन अपराधी है और पंजाब में कत्ल, इरादातन कत्ल और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई घृणित अपराधों के मामलों का सामना कर रहा है। उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के द्वारा पाकिस्तान आईएसआई के सक्रिय सहयोग से सरहद पार एक आरपीजी, एक एके-47 और अन्य हथियार भी मंगवाए थे। मुलजिम एक कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था और आर. पी. जी. हमले के समय वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। अपनी पैरोल की मियाद के दौरान, चड़त ने आरपीजी हमले को अंजाम देने के लिए तरन तारन क्षेत्र से निशान कुल्ला और अन्यों समेत अपने साथियों को दोबारा इक_ा किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक सदभावना और शांति को अस्थिर करना था।