Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

ए.एस.आई. 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम दौरान शनिवार को थाना तलवंडी साबो, बठिंडा जिले में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) जगतार सिंह को 15, 000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाज़ीम को जनक राज निवासी मैन बाज़ार तलवंडी साबो की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।   (SUBHEAD)

विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम ने उसके भाई की तरफ से उक्त थाने में विरोधी पक्ष के विरुद्ध दर्ज करवाए एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के लिए 20,000 रुपए बतौर रिश्वत माँगी है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त ए. एस. आई. पहले ही उनसे 5000 रुपए ले चुका है और बाकी पैसे देने की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच के उपरांत बठिंडा रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त दोषी पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया है।
इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम ए. एस. आई. के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी थी।
उन्होंने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम के खि़लाफ़ केनाल कालोनी थाना बठिंडा में तैनाती के दौरान पहले भी साल 2020 में 43,000 रुपए रिश्वत लेने सम्बन्धी प्राप्त एक आनलाइन शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है जोकि अतिरिक्त सैशनज जज बठिंडा की अदालत में विचाराधीन है।

0 Comments