Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

एक जैसी कार पर दूसरी का नंबर लगाकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने चंडीगड़ निवासी बलबीर सिंह की शिकायत उनकी कार का नंबर दूसरी गाड़ी पर लगाकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 473 के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। हैरानी की बात है कि शिकायतकर्ता और आरोपी का नाम भी एक ही है।
पुलिस को दी गईं शिकायत में शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने घर पर सो रहा था और उसकी गाड़ी नंबर सीएच 01 बीएम 3510 घर पर ही खड़ी थी और यह गाड़ी उनके नाम पर ही रजिस्टर है। रात को जब काली बाड़ी मंदिर की लाइट प्वाइंट के पास उसकी गाड़ी का चालान कटने का मेसेज उसके नंबर पर आया तो वह अगले दिन जब चालान भरने गया तो पता चला कि रात जिस गाड़ी का चालान हुआ था वह सिल्वर कलर की थी जबकि उनकी गाड़ी सफेद रंग की है। जिस पर उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति उनकी गाड़ी का जाली नंबर लगाकर घुमा रहा है और ट्रेफिक नियमों की उलंघना कर रहा है। जिसके बाद बीते कल जब वह जीरकपुर अपने दोस्त को मिलने आया तो जीरकपुर के शिवालिक विहार में वही गाड़ी जिस पर उनकी गाड़ी का नंबर लगा हुआ था खड़ी हुई थी। जिसे मैंने अपने दोस्तों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जब आरोपी को उसका नाम पूछा तो तो उसने अपना नाम बलबीर बताया। पुलिस ने आरोपी और कार को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।