Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पूर्व कानूनगो गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
एस. बी. एस. नगर ज़िले के कस्बा राहों के एक सेवामुक्त कानूनगो सुतंतर सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी विरुद्ध यह केस तहसील नवांशहर के गाँव छोकरा के निवासी हरमेल सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम उसके परिवार की पैतृक ज़मीन के बटवारे सम्बन्धी चलते एक केस में मदद करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका है और तहसीलदार और पटवारी के नाम पर अब एक लाख रुपए अतिरिक्त रिश्वत माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने उक्त कानूनगो की तरफ से रिश्वत की माँग की गई, माँग की रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।
विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल करके दोषों को सही और ठीक पाया और इस परीक्षक रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments