Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

एजीटीएफ ने फिल्लौर गोलीकांड के मुख्य आरोपी को जीरकपुर में किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शनिवार को फिल्लौर गोलीकांड के मुख्य आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा को जीरकपुर में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा फिल्लौर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लड़ता हुआ ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा ने रमजान मलिक के रूप में फर्जी पहचान बताकर ढकोली, जीरकपुर के एल्प्स होटल में ठहरा हुआ था। उन्होंने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी बिक्रम बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीम ने होटल एल्प्स को घेर लिया और होटल के प्रबंधक से होटल के कमरा नंबर-105 में आरोपी जोरा की मौजूदगी की पुष्टि की। इस पुष्टि के बाद एजीटीएफ टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की पेशकश की, लेकिन जोरा ने एजीटीएफ टीम पर गोली चला दी।
कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद एजीटीएफ की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान जोरा को गोली लगी थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डीजीपी ने आगे कहा कि आरोपी के कब्जे से दो .32 कैलिबर के पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर एक स्टेडियम बनाने और एक सडक़ का नाम रखने की भी घोषणा की।