Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब

एनएचआई ने की रोड संघर्ष कमेटी से बैठक, जमीन अधिग्रहण मामले में अवार्ड को लेकर किसानों ने सौंपा मांग पत्र

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर डेराबस्सी और बनूड़ हलके की रोड संघर्ष कमेटी की बैठक जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विपन भंडारी, राष्ट्रीय राजमार्ग और डेराबस्सी तहसीलदार कुलदीप सिंह के साथ रेस्ट हाउस मुबारकपुर में हुई। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा धारा 28/1 के तहत दिए गए अवार्ड को रद्द करने के बाद हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आयोजित बैठक में किसानों के विचारों और आपत्तियों को सुना गया। जिसमें रोड संघर्ष कमेटी ने जिला राजस्व अधिकारी से बाकरपुर और शताबगढ़ की तर्ज पर नए अवार्ड बनाने व 6 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की।