Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब

एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 में आधारशिला स्कूल को बेस्ट स्कूल अवार्ड से नवाजा

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित दो दिवसीय
एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 में आधारशिला स्कूल अबोहर को बेस्ट स्कूल (बजट फ्रेंडली विद मैक्सीमम फैसिलिटीज अवार्ड) से नवाजा गया। स्कूल की ओर से यह अवार्ड मिस उजाला और मिस आरती द्वारा रिसीव किया गया। प्रिंसिपल डॉ. राजीव गुप्ता को डायनेमिक प्रिंसिपल अवार्ड भी मिला। एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कारों के उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा मौजूद रहे और समापन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश द्वारा की गई। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से आये हुए एजुकेशन इंस्टीट्यूटस ने भाग लिया, एजुकेशन फील्ड्स से जुड़ी हुई महान हस्तियां व प्रिंसिपल समारोह में उपस्थित थे।