Thursday, 24 September 2026
Breaking News
 "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी
चंडीगढ़ Trending

पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई

चण्डीगढ़ : श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-27 बी में चल रहे पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत आठवें दिन उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही और भगवान के अभिषेक, शांतिधारा तथा पूजन के माध्यम से त्याग, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया। मंदिर जी कार्य कारिणी से श्री धरम बहादुर जैन , श्री संत कुमार जैन , श्री नितिन जैन , श्री शरद जैन सहित समाज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मूलनायक भगवान के प्रथम अभिषेक से हुआ, जो श्रीमती स्वर्ण लता जैन, श्री दीपक जैन द्वारा किया गया। प्रथम शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमती रुकमणी जैन, सुशील जैन ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय शांतिधारा दामोदर दास जैन एवं अमित जैन द्वारा संपन्न की गई। हॉल में आयोजित शांतिधारा का सौभाग्य संत कुमार जैन एवं श्रीमती नीलम जैन को प्राप्त हुआ।

आज के विधान में धार्मिक अनुष्ठानों के विभिन्न पात्रों की भूमिका भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। यज्ञनायक की भूमिका अशोक जैन ने, सौधर्मेंद्र की भूमिका अमित जैन एवं श्रीमती प्रीति जैन ने तथा कुबेर इंद्र की भूमिका विनय जैन एवं श्रीमती रिया जैन ने निभाई।

उत्तम त्याग लक्षण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यह भाव ग्रहण किया कि वास्तविक त्याग केवल बाहरी वस्तुओं को छोड़ना नहीं, बल्कि राग-द्वेष, अहंकार, लोभ और आसक्ति जैसे आंतरिक विकारों का त्याग करना है। धरम बहादुर जैन, अध्यक्ष, श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी, चंडीगढ़ ने बताया कि जैन दर्शन में त्याग को आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण साधन माना गया है।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। आज के भोजन की व्यवस्था प्रभाकर जैन श्रीमती स्वयं प्रभा जैन आदित्य जैन, होशंगाबाद द्वारा की गई। पूजन सामग्री का सौभाग्य अनिल जैन शैल जैन, श्रीमती मंजू देवी ऋषभ जैन, डॉ सर्वेश जैन नमिता जैन एवं अनिल जैन, प्रीति जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सात्विक वातावरण बना रहा। दशलक्षण पर्व के आगामी दिनों में भी मंदिर परिसर में प्रातःकालीन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी रहेगा।