Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
हिमाचल Trending

एसोचैम ने की हिमाचल की नई खेल नीति की सराहना

Read in:Hindi

धर्मशाला, फेस2न्यूज:
एसोचैम की हिमाचल प्रदेश स्टेट डेवेलपमेंट कॉउंसिल ने हिमाचल की नई खेल नीति “हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयंती स्पोर्ट्स पॉलिसी-2021” के शुभारंभ की सराहना की।
खेल, युवा मामले और वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा धर्मशाला में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीति का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया।
एसोचैम हिमाचल प्रदेश स्टेट डेवेलपमेंट कॉउंसिल के चेयरमैन तथा, आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के सीएमडी जितेंद्र सोढ़ी ने इस अवसर पर कहा, “यह एक अच्छी तरह से तैयार की गई नीति है जो हिमाचल प्रदेश के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करेगी और हमारे राज्य को और अधिक खेल केंद्रित होने में मदद करेगा|”
उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों के लिए जॉब कोटा और वित्तीय पुरस्कार उन्हें ओलंपिक में पदक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस पॉलिसी से हमारे राज्य के युवाओं के लिए अधिक रोजगार और अवसर पैदा करने के नए रास्ते खुलेगें। एसोचैम ने उम्मीद जताई है कि पॉलिसी को भी जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश सरकार को राज्य के विकास और कल्याण की दिशा में उनके प्रयास में हर तरह का समर्थन प्रदान करेगा।”।
उन्होंने हिमाचल सरकार को मौजूदा नीति की समीक्षा करने और एक व्यापक नीति तैयार करने के लिए बधाई दी जो लंबे समय से लंबित थी।
नई नीति में खिलाड़ियों के लिए नौकरी के कोटे में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि, स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए वित्तीय पुरस्कार में 3 करोड़ रुपये, रजत पदक को 2 करोड़ रुपये में वृद्धि, ओलंपिक, पैरालंपिक में कांस्य पदक को एक करोड़ रुपये तथा और जिला स्तर पर सुपर स्पेशलाइज्ड स्पोर्ट्स अकैडमिक के साथ सुविधा दी जाएँगी।
ओलंपिक और पैरालिंपिक में क्वालीफाई करने वाले और भाग लेने वाले खिलाड़ी को भी 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।