Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

कंडक्टर की हत्या मामले में चार आरोपी काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
फाजिल्का के एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी गुरमीत सिंह क्राईम एंड वूमैन सैल ने डीएसपी कार्यालय अबोहर में प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि गांव वरियामखेड़ा में कंडक्टर भीम को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र विनोद कुमार, प्रदीप कुमार पुत्र हनुमान वासी वरियामखेड़ा व सोनू यादव पुत्र नत्थूराम, राजेश कुमार पुत्र रामचंद वासी शेरगढ़ को काबू कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के चलते इन्होंने भीम को मौत के घाट उतारा। भीम अपने ड्राईवर सुरजीत सिंह के साथ वापिस अपने गांव जा रहा था। चारों आरोपियों ने उसे रोककर हमला किया, जिससे भीम की मौत हो गई, जबकि सुरजीत सिंह को अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयोग किए गए हथियार व मोटरसाईकिल बरामद कर लिया गया है।