Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

कचरे के निस्तारण के लिए प्रदेश में स्थापित होंगे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि स्वच्छता अभियान को और गति प्रदान करने के लिए प्रदेश में कचरे के निस्तारण हेतू जल्द ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित किये जाएंगे। प्रारंभिक चरण में भिवानी, सिरसा और करनाल क्लस्टर में यह प्लांट स्थापित होंगे।  (SUBHEAD)
इसके लिए आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिवों की समिति में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप आधार पर एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के अंतर्गत इन तीन क्लस्टरों के लिए तीन कार्यान्व्यन एजेंसी के चयन को मंजूरी प्रदान की गई।
श्री कौशल ने कहा कि सभी जिलों को 13 क्लस्टर में बाँटा गया है। इन क्लस्टर में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। यह परियोजनाएं ओपन टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगी। ओपन टेक्नोलॉजी में एजेंसी द्वारा कचरे के निस्तारण के लिए बायो- मेथेनेशन प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किये जा सकेंगे।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एजेंसी द्वारा कचरे का डोर टू डोर कलेक्शन, कचरे को द्वितीय स्तर तथा प्लांट तक पहुंचाना सख्ती से सुनिश्चित किया जाए, ताकि निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। इन गतिविधियों में किसी प्रकार की ढिलाई बरदाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि ये परियोजनाएं दीर्घकालिक हैं। इसके तहत कचरे का कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, प्रोसेसिंग और निस्तारण किया जाएगा। भिवानी क्लस्टर में 5 शहरी स्थानीय निकायों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार, करनाल क्लस्टर में 16 तथा सिरसा में 3 शहरी स्थानीय निकायों को शामिल किया गया है।