Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

कम्युनिटी सेंटर की दीवार गिरी, मजदूर हुआ जख्मी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी गांव पंडवाला में ड्रेन लाइन बिछा रहे एक मजदूर पर गांव के सामुदायिक हाल की बड़ी दीवार आ गिरी। बुरी तरह जख्मी हुए एक मजदूर को डेराबस्सी सिविल अस्पताल के बाद सिटी स्कैन के लिए मोहाली सिविल अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर मुबारकपुर पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक गांव में मेन सड़क किनारे ड्रेन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए खुदाई भी करके वहां अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गांव सरपंच जरनैल सिंह के अनुसार गांव के कम्युनिटी सेंटर के नजदीक पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। इस दौरान पाइप डालने में मदद कर रही हाइड्रा मशीन से पाइप दीवार को टकरा गए और बारिश के कारण कहीं कमजोर पड़ चुकी दीवार का एक बड़ा हिस्सा मजदूर के ऊपर आ गिरा। 32 वर्षीय मजदूर लेखराज पुत्र सोमपाल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।