Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने करीब 75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में हांसी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी फर्म और चालान बनाने में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के शकूर बस्ती निवासी शुभम और दिल्ली के मुंडका निवासी दीपांशु उर्फ मोंटी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, एक नोट गिनने की मशीन, खाली चेक, हार्ड डिस्क आदि सामान भी बरामद किया है।
प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ कि दोनों नकली फर्म बनाने और माल की वास्तविक आपूर्ति के बिना नकली चालान बना कर जीएसटी चोरी कर रहे थे। इसके लिए दोनों भोले-भाले लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी की चोरी कर रहे थे। दोनों ने लगभग 35 फर्जी फर्में बनाई थीं और उनके जरिए लगभग 75 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया।
दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।