Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लैहली-बनूड़ लिंक मार्ग पर स्थित गांव लैहली के निकट एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान नाजर सिंह, निवासी लैहली के तौर पर बताई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक नाजर सिंह के पुत्र सुखदीप सिंह ने अपनी दी शिकायत में कहा कि उसका पिता नाजर सिंह गांव हंसनपुर की और अपने खेतों में जा रहा था। उसी समय बनूड़ की ओर से एक तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लिया है। कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि लैहली-बनूड़ लिंक मार्ग की चौड़ाई बहुत ही कम है। वाहन चालक टोल बचाने के लिए उक्त रास्ते का प्रयोग करते हैं। जहां से भारी वाहनों सहित मार्ग पर पूरा दिन आवाजाही रहती है। जिस कारण आए दिन उक्त मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। रेलवे फाटक बंद होने पर यहां स्थिति और भी नाजुक बन जाती है। जहां से पैदल और दोपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर ओवरलोड वाहन और टिप्परों को बंद करने की मांग की है।