Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर
हिमाचल Trending

कुल्लू में नष्ट किए 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ

Read in:Hindi

कुल्लू, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत भारत को नशामुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और 15 अगस्त तक 75000 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट करने का लक्ष्य हासिल करने की कड़ी में कुल्लू जिला में 110 किलोग्राम भांग-चरस और 06.02 किलोग्राम हेरोइन एवं चिट्टा नष्ट किया गया है।
ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की मंडी रेंज के उप महानिरीक्षक मधुसूदन के नेतृत्व में रेंज स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में ये नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस उच्च स्तरीय टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और स्थानीय मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में प्लॉट नंबर-40 औद्योगिक क्षेत्र शमशी जिला कुल्लू में बॉयलर के माध्यम से इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।