Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
पंजाब Trending

कूड़े के ढेरों से लोग परेशान, काऊंसिल व सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन लगे कूड़े के ढेरों के कारण स्थानीय लोग भी परेशान हो चुके हैं। जिसके चलते ढकोली क्षेत्र के लोगों ने डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचकर पंजाब सरकार व काऊंसिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान कूड़ा गिराने आए गार्बेज कलेक्टर यूनियन के सदस्यों ने भी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बोले की वह घरों से कूड़ा उठा रहे हैं, लेकिन डंपिंग पर कूड़ा गिराने की जगह नही है। जिस कारण उन्हें भी बेहद परेशानी हो रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगो पर ध्यान देकर हड़ताल खत्म करवा देनी चाहिए। ताकि शहर में फैले कूड़े को साफ किया जाए।
सड़क कूड़े से ढकने के बाद रस्सी लगाकर रास्ता किया बंद:
शहर में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है, शहर का ऐसा कोई भी कोना नही है जहां कूड़ा दिखाई ना दे। ढकोली सब्जी मंडी के नजदीक डंपिंग ग्राउंड के हालात तो ऐसे है कि एक साइड की सड़क दिखाई देनी बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने रस्सी बांध कर रास्ता बंद कर दिया। क्योंकि लोग कूड़े के ऊपर से गाड़ियां निकाल रहे थे तो कूड़ा ओर ज्यादा फैल रहा था। बलटाना स्कूल के नजदीक बने डंपिंग ग्राउंड पर इतना ज्यादा कूड़ा है कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से ढक गया है। वहीं पीरमुछल्ला क्षेत्र, पभात डंपिंग ग्राउंड, बिशनपुरा और छोटे छोटे कई डंपिंग प्वाइंट है जहां पर भारी मात्रा में कूड़ा इकठा हो गया है और लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है के जल्द से जल्द इसका कोई समाधान किया जाए।

ईओ साहिब छूटी पर थे, वीरवार को वह छूटी से वापिस आ जाएंगे, जिसके बाद उनके साथ मीटिंग कर कोई न कोई हल जरूर निकाल दिया जाएगा। जो सरकार के लेवल का होगा वह सरकार से बात की जाएगी। जो ईओ साहिब के लेवल का होगा उसे भी साथ की साथ करने की कोशिश की जाएगी।
— सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर काऊंसिल