Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

केमिकल फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों की जान से खिलवाड़

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां केमिकल फैक्ट्रीयां प्रदूषण फैला रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ही मामला पास के गांव सूंडरा में देखने को मिला है। गांववासियों ने गांव के पास स्थित एकम्स लाइफ साइंसेज केमिकल फैक्ट्री पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से मर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे पत्रकारों को गांव निवासी ने स्थिति दिखाई और कहा कि फैक्ट्री बारिश की आड़ में दूषित पानी छोड़ रही है। फैक्ट्री के अंदर दूषित पानी देखा गया। बारिश थमने के बावजूद गेट से पानी निकल रहा था।
फैक्ट्री के सामने कई एकड़ जमीन काले रंग के प्रदूषित पानी गिरा था। गांव के सरपंच व अन्य ने कहा कि यह पानी के नीचे वाले पानी को दूषित कर रहा है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त फैक्ट्री खुले में गंदा पानी फेंक कर नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। फैक्ट्री द्वारा खुले में प्रदूषण फैलाया जा रहा है।पहली सरकारों के समय की भ्रष्ट व्यवस्था की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी मिलीभगत से काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री के बाहर कई एकड़ जमीन में दूषित पानी खुले में फेंके जाने से भूजल जहरीला हो रहा है। साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित फसल भी प्रभावित हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में बड़े-बड़े दावे किए थे कि डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उक्त फैक्ट्री द्वारा खुलेआम फैलाए जा रहे प्रदूषण को देखकर लगता है कि उन्हें किसी का डर नहीं है।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भंग करने की मांग:
क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियां कैंसर की बीमारी फैला रही हैं।पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सही ढंग से काम ना करने पर यह कैंसर हर घर में पहुंच रहा है। पिछली सरकारों के राज्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईमानदारी से अपना कर्तव्य नहीं निभाया और अब उक्त कारखाने की स्थिति को देखकर लगता है कि हालात अभी भी वही है। उन्होंने पंजाब सरकार से पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भंग कर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कमान सौंपने की मांग की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा समय:
हाल ही में मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने वाले स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा से बड़ी कंपनियों के साथ फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिगड़ती व्यवस्था को सुधारने में कुछ समय लगेगा।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सियन गुरशरण दास गर्ग का कहना है कि उक्त फैक्ट्री पहले भी नियमों की अनदेखी करती पाई गई थी, जिसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन से भी जवाब मांगा जाएगा।

फैक्ट्री दूषित पानी नहीं छोड़ती है। बारिश का पानी फैक्ट्री से बहता है। फैक्ट्री लोगों की ज़िन्दगी से कोई खिलवाड़ नही कर रही। फैक्ट्री के बाहर कई एकड़ में पड़ा दूषित पानी बारिश का है, सारा पानी हमारी फैक्ट्री का नहीं है।
– वीरेंद्र तंवर, सहायक मैनेजर
इस मामले में जब एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।