Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

कोटकपूरा गोली कांड: 10 फरवरी या 14 फरवरी को एस.आई.टी. के प्रमुख के पास घटना सम्बन्धी जानकारी कर सकते हैं सांझी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
कोटकपूरा गोली कांड की जांच मुख्य पड़ाव पर पहुँचने के उपरांत विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) के प्रमुख ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले सम्बन्धी कोई और जानकारी है, जिससे इस मामले के नतीजे पर प्रभाव पड़ सकता है, वह निजी तौर पर 10 फरवरी या 14 फरवरी, 2023 को प्रातःकाल 11 बजे से शाम 4 बजे तक, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9सी में स्थित उनके दफ़्तर उनको मिल कर सांझी कर सकते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि कोटकपूरा गोलीकांड की घटना 14 अक्तूबर, 2015 को घटी थी।
उन्होंने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वटसऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी सांझा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस पड़ाव पर किसी भी ज़िम्मेदार व्यक्ति की तरफ से दी कोई भी इन्पुट/जानकारी एस. आई. टी. के लिये जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।
ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए.डी.जी पी.एल. के. यादव, आई.जी. राकेश अग्रवाल और एस.एस.पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन किया था।

0 Comments