Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप)
अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा अदालतों में हादसों को अंजाम दिया जाता है जिसे देखते हुए अबोहर के कोर्ट व तहसील कम्पलैक्स में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी कैलाश चंद के नेतृत्व में थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ यहां डयूटी पर तैनात हैं। यहां आने-जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएसपी शर्मा ने कहा कि तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा।