Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

खंडा चौक के उद्घाटन पर गुरमति समागम आयोजित

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
शहर के बीचो- बीच स्थित बाबा बंदा सिंह बहादर मार्ग पर सुशोभित खंडा चौक के उद्घाटन पर गुरमति समागम आयोजित किया गया।
सुबह सरकारी स्कूल के बच्चों के बैंड व गतका टीम की अगुवाई में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को खंडा चौक में लाया गया। महाराज अरूट जी चौक पर अरोड़वंश सभा की ओर से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। स्त्री सत्संग सभाओं की ओर से श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया। बड़ू साहिब एकेडमी के बच्चों के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने गुरूबाणी कीर्तन के साथ संगतों को निहाल किया। शहर के स्थानीय रागी जत्थों की ओर से कीर्तन की सेवा निभाई गई। गुरविंदर सिंह विपन ने खंडा चौक संबंधी विस्तार सहित जानकारी सांझी की और बाबा बंदा सिंह बहादर मार्ग के सौंदर्यीकरण के बारे जानकारी दी।
गुरूद्वारा बडतीर्थ साहिब हरिपुरा के बाबा बिक्कर सिंह, विधायक संदीप जाखड़, हरबिंदर सिंह हैरी, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, जिला लोक संपर्क अफसर भूपिंदर सिंह बराड़ आदि ने अपनी हाजिरी भरी।
कार्यक्रम दौरान शिक्षा व खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों व मास्टर एथलीटों, कार्यक्रम में अलग-अलग सेवाएं निभाने वाली सहयोग संस्थाओं को प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में लंगर का वितरण किया गया।
इस दौरान तेजिंदर सिंह खालसा, दविंदर सिंह संगतसर, बूटा सिंह, सुखजिंदर सिंह राजन, सुखजिंदर सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित थे।
मेजर सुरेंद्र अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।