Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री द्वारा डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला बरख़ास्त

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के विभाग की तरफ से एक अधिकारी डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला को अपने फर्ज़ में कोताही करने और ज़रूरी तथ्य छिपाने के कारण बरख़ास्त कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए राज्य के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि उक्त अधिकारी ने पंजाब सिवल सर्विसिज रूल्ज़, 1970 का घोर उल्लंघन करते हुए यह तथ्य सरकार से छिपाया कि उसने साल 2006 से कैनेडा की पी. आर. हासिल की हुई है। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त अधिकारी को साल 2017 में चार्जशीट किया गया था और जनवरी 29, 2019 को दोष सिद्ध हो गए थे।   (SUBHEAD)
कटारूचक्क ने यह भी बताया कि इस सभी मामले की जांच एक सेवामुक्त जज और विभाग के एक अधिकारी द्वारा की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त अधिकारी को दोषों की कापी मुहैया करवाई गई थी और निजी सुनवाई का मौका दिया गया था परन्तु यह अधिकारी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ। इसके मद्देनजऱ उक्त अधिकारी को बरख़ास्त कर दिया गया है।