Sunday, 03 May 2026
Breaking News
पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में।
पंजाब Trending

खुइयाँसरवर का बीडीपीओ अंतरप्रीत सिंह सस्पेंड

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
खुइयाँ सरवर के बीडीपीओ अंतरप्रीत सिंह को पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने सरकारी सेवाओं से सस्पेंड, कर दिया है। मंत्रलाय के आदेश अनुसार अंतरप्रीत सिंह का हेड क्वार्टर अब जिला विकास एवं पंचायत अफसर का बठिंडा कार्यलय होगा। मिली जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव कल्लरखेडा निवासी मनोज माहर व गांव मौजगढ़ निवासी अमरजीत सिंह “मुन्ना” ने गांव कल्लरखेडा व मौजगढ़ में ग्राम पंचायत फंड्स में से हुए विभिन्न विकास कार्यो में कथित घपले का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल से की थी जिसके साथ कार्यों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए इनकी जांच कर सरपंच व सेकेट्री के विरुद्ब कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता मनोज माहर व अमरजीत सिंह “मुन्ना” के अनुसार कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने उन्हें जांच का भरोसा देते हुए इसकी जिम्मेवारी जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर (ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग) को सौंप दी। जिन्होंने घपले की शिकायत बाबत कार्यो रिकार्ड पेश करने के लिए खुइयाँसरवर के बीडीपीओ अंतरप्रीत सिंह को तलब किया। लेकिन बीडीपीओ ने संभवत राजनीतिक वरदहस्त के चलते इसे इग्नोर कर दिया। जिसके उपरांत डिप्टी डायरेक्टर ने पुनः बीडीपीओ को क्रमवार कई पत्र जारी किए, जिसके जवाब में विभागीय सूत्रों अनुसार बीडीपीओ ने जांच को जिला फिरोजपुर के डिप्टी डायरेक्टर को भेजने की दरख्वास्त की। इधर दूसरी तरफ जब मनोज माहर व अमरजीत सिंह “मुन्ना” ने पुनः जब कैबिनेट मंत्री धालीवाल को अपनी शिकायत बाबत याद करवाया तो उन्होंने जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर से इसका जवाब मांगा, जिन्होंने बताया कि वे बीडीपीओ अंतरप्रीत सिंह को रिकार्ड सबमिट करवाने हेतु पांच पत्र लिख चुके हैं, जिसके जवाब में उन्होंने जांच को फिरोजपुर ट्रांसफर करने को कहा है, डिप्टी डायरेक्टर द्वारा इस बाबत जब सारा आधिकारिक रिकार्ड मंत्री धालीवाल को भेजा गया तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीडीपीओ खुइयाँ सरवर अंतरप्रीत सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। उपरोक्त सारी जानकारी देते हुए मनोज माहर व अमरजीत सिंह “मुन्ना” ने अपील की है कि गांव कल्लरखेडा व गांव मौजगढ़ में पंचायत के माध्यम से हुए विकास कार्यो की विजिलैंस जांच करवाकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।