Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
हिमाचल

गणतंत्र दिवस पर 359 बन्दियों को विशेष मुआफी की घोषणा

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे बन्दियों को उनके अच्छे आचरण एवं व्यवहार के दृष्टिगत विशेष मुआफी की घोषणा की है, जिसके तहत विशेष मुआफी 7 दिन से लेकर 45 दिन तक दी गई है।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई मुआफी से राज्य के विभिन्न कारागारों के 359 बन्दी, जिसमें 3 बन्दी सजा पूरी होने के उपरांत 26 जनवरी को तत्काल रिहा हो जाएंगे। शिमला के कंडा कारावास के 97 व कैथू जेल के 15, नाहन के 108, धर्मशाला के 65, चंबा के 17, बिलासपुर के 18, मंडी के 10, सोलन के 04, ऊना के 11, हमीरपुर के 05, कल्पा के 03, नालागढ़ कारावास के 06 बंदियों को रिहा किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव में कार्यक्रमों की श्रंृखला में बंदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और उन्हें तीन चरणों 15 अगस्त 2022, 26 जनवरी 2023 और 15 अगस्त, 2023 को रिहा करने का प्रस्ताव है। सजा माफी की योजना का उद्देश्य बंदियों में कारावास के दौरान अनुशासन और सदाचरण सुनिश्चित करना है व प्रोत्साहन के रूप में जल्दी रिहाई की सम्भावना का अवसर प्रदान करना है।
इस संदर्भ में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में जिन पात्र बंदियों ने अपनी 66 प्रतिशत सजा पूर्ण कर ली है, उसमें से 4 बंदियों को रिहा किया जा रहा है। एक बंदी जिसने अपनी कारावास की सजा पूर्ण कर ली है, लेकिन वह अपनी जुर्माना राशि देने में असमर्थ है, उस बंदी को भी रिहा किया जा रहा है। इस माफी से प्रदेश की विभिन्न कारागारों से कुल 5 बंदियों को रिहा किया जा रहा है।