Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

गाँव नवांगाओं में 24 एकड़ पंचायती ज़मीन को कब्ज़े से मुक्त करवाया

Read in:Hindi

मूनक (संगरूर), फेस2न्यूज:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने ज़िला संगरूर के कस्बा मूनक के पास के गाँव नवांगाओं में 24 एकड़ पंचायती ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाया।
गाँव नवांगाओं में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि इस मुहिम के स्वरूप राज्य में अब तक 12000 एकड़ से अधिक ज़मीन अवैध कब्ज़े से छुड़वाकर पंचायतों को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लहरा हलके के अधीन आने वाले इस गाँव की यह ज़मीन पिछले लम्बे समय से अवैध कब्ज़े के अधीन थी, जिससे कब्ज़ाधारकों ने ख़ुद कब्ज़ा छोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि अगले सीजऩ के दौरान इस ज़मीन की खुली बोली करवाई जाएगी और उस समय कोई भी सफ़ल बोलीकर्ता चकोते पर यह ज़मीन ले सकेगा।
उन्होंने कहा कि पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े जैसी घटनाओं के लिए पिछली सरकारें ज़िम्मेदार हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंचायती ज़मीन ग्राम पंचायत को सौंप कर राजस्व के और अधिक स्रोत पैदा करने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ों के विरुद्ध मुहिम जारी रखी जाएगी। उन्होंने साथ ही ताडऩा करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने खाली करवाई ज़मीन पर फिर से अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ़ भी बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी।