Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गांव ताजा पट्टी की सरपंच के पुत्र पर कातिलाना हमला, बाल बाल बचे

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर के गांव ताजा पट्टी की महिला सरपंच के युवा पुत्र संजय सियाग पर बीती शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इस हमले में संजय बाल-बाल बच गए। संजय सियाग द्वारा अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर करने पर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। संजय सियाग ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे वे अपने घर से रुहड़ेयावाली की तरफ पैदल ही सैर करने के लिए निकले थे। जब वे सुनसान स्थान पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। हथियारबंद युवकों द्वारा घेर लेने पर उन्होंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उन्हें डराने के लिए एक हवाई फायर किया। जिस पर हमलावरों ने भी अपने पास मौजूद पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। जिससे वे बाल-बाल बच गए। जब उन्होंने फिर से हवाई फायर किया तो हमलावर वहां से भाग निकले। किसी से भी इतनी बड़ी रंजिश होने की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि हमलावरों में से एक व्यक्ति के गांव रूहड़ेयावाली का निवासी होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।