Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर
पंजाब Trending

गांव पंचायत ने शुरू किया 10 हजार पौधे लगाने का अभियान

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव कूड़ावाला की पंचायत ने वातावरण को प्रदूषण से मुक्ति के लिए गांव में 10 हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। गांव के सरपंच जगदीश चौधरी ने बताया कि दो दिन में गांव वासियों के सहयोग से करीब एक हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके में कई फैक्ट्रियां लगातार हवा को प्रदूषित कर रही हैं और क्षेत्र की हवा को प्रदूषित कर रही हैं, जिससे लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रदूषित वातावरण में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए हरियाली जरूरी है, इसलिए पौधे लगाए जा रहे हैं। और लगाए भी जाने चाहिए।