Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गांव बीजनपुर में 16वें कबड्डी कप का आयोजन

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
गुर्जर स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर द्वारा गांव बीजनपुर में हर साल की तरह कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। 16वें कबड्डी कप के दौरान युवाओं ने अपनी खेल भावना से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने विधायक को विशेष बैज ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को नशे से छुड़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर 'खेडां वतन पंजाबी' का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के तहत पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से गांव-गांव खेल किट बांट रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया पंजाब के खिलाड़ियों का लोहा मानेगी। विधायक रंधावा ने कबड्डी कप के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और क्लब को 21 हजार रुपये की सहायता राशि भेंट की।
क्लब मैनेजर अशोक कुमार, बलकार सिंह और बिल्ला गुर्जर ने बताया कि टूर्नामेंट में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। ओपन कबड्डी कप का पहला पुरस्कार पंजाब की टीम ने 51 हजार रुपये के साथ जीता और दूसरा पुरस्कार हरियाणा की टीम को मिला। इसी तरह 65 किग्रा कबड्डी प्रतियोगिता में बीजनपुर-ए टीम ने जीत हासिल की और दूसरा पुरस्कार भी बीजनपुर-बी टीम को मिला। सर्वश्रेष्ठ रेडर शांति घराचों थे और सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर सचिन गलोली थे। जिन्हें 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।