Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

गाजीपुर रेलवे अंडर पास छोटे वाहनों के लिए खोला, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
रेल विभाग ने गाजीपुर अंडर पास कुछ दिन पहले बंद कर दिया था। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। भारी वाहनों से अंडर पास को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, जिस कारण विभाग ने यह अंडर पास बंद कर दिया था। रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने बताया था कि सटरिंग से भरी ट्रालियां लोगों द्वारा यहां से निकाली जा रही थी और यह ट्रालियां अंडर पास के लेंटर से टकरा रही थी। जिस कारण रेलवे ट्रेक की अलाइनमेंट को नुकसान हो रहा था। जिसके बाद रेल विभाग ने यह अंडर पास सभी के लिए बंद कर दिया था। लेकिन करीब एक महीने बाद लोगों की मांग व समस्या को देखते हुए रेलवे ने इस अंडर पास को खोल दिया है। लेकिन रेल विभाग द्वारा अंडर पास के दोनों और लोहों के एंगल लगा दिए है जिस के चलते इस अंडर पास के नीचे से केवल दो पहिया वाहन कार आदि ही निकल पाएगी। उसकी ऊंचाई साढ़े सात फीट रखी गई है। अब यहां ट्रेक्टर ट्राली का निकलना मुश्किल है।
यह अंडर पास खुलने से गाजीपुर गांव के लोगों को काफी राहत मिली है। क्योंकि उन्हें अपने रोज के कामों और खेती के लिए करीब पांच से 7 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा था। वहीं जो लोग रोजाना इस रास्ते से निकलते थे अंडर पास बंद होने के कारण उन्हें काफी दूर से घूमकर आना पड़ता था और जाम में फसना पड़ता था। लोगों का कहना है कि केवल दो पहिया वाहन व गाड़ियां निकलती रहे। हमारे लिए बहुत है।

0 Comments