Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

गुरु नानक एवी स्कूल का छात्र लेगा भारतीय स्काउट एंड गाइड की 18वीं नेशनल में हिस्सा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
भारतीय स्काउट एंड गाइड की 18वीं नेशनल जंबूरी पाली (राजस्थान) में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्घाटन भारत के माननीय राष्ट्रपति अपने कर कमलों से करेंगे। बड़े गर्व की बात है कि इस में भाग लेने वाले 50,000 प्रतियोगियों में श्री गुरु नानक एवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबोहर का छात्र सोहम (कक्षा 11th) हिस्सा लेने जा रहा है। प्रिंसिपल श्रीमती अमनदीप शर्मा, डीपीई मंजीत सिंह सहित सभी अध्यापकों ने उसे हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल के प्रधान एडवोकेट वीरेंद्र ग्रोवर, मैनेजर श्री ओम प्रकाश लूथरा, सेक्रेटरी श्री विपन सेतिया सहित सभी कमेटी मेंबरों ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए सोहम को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आने वाले समय में स्काउट एंड गाइड का कैंप स्कूल में आयोजित करने का निर्णय लिया। ऐसे शिविरों से बच्चे दूसरों की मदद करने तथा जीवन को संघर्षों में भी अच्छे ढंग से बिताने का साहस सीखते हैं।