Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथी से गिरफ़्तार, दो नाजायज हथियार बरामद

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने बठिंडा की सुशांत सिटी में छापेमारी के दौरान गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथियों को गिरफ़्तार किया है। राजन भट्टी गुरदासपुर के गाँव मुसतफाबाद जट्टां का रहने वाला है और कैनेडा आधारित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का करीबी साथी है।
गिरफ़्तार गए व्यक्तियों की पहचान हरजसनीत सिंह (32) निवासी गाँव कोट शमीर, बठिंडा और कमलजीत सिंह (26) निवासी गाँव गुलाबढ़, बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े में से .315 बोर की राइफल और .30 बोर की स्टार मैक पिस्तौल समेत गोला-बारूद भी बरामद किया।
विवरण देते ए.आई.जी. एस.एस.ओ. सी.एस.ए.एस. अश्वनी कपूर ने बताया कि राज्य में अमन-शांति को भंग करने के दोष में लखबीर लंडा के खि़लाफ़ दर्ज किये केस की जांच के दौरान एक मुलजिम राजन भट्टी के बारे पता लगा जो लखबीर लंडा के सीधे संपर्क में था और उसके इशारे पर ग़ैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देता था।
इस सम्बन्धी 23.08.2022 को एफ. आई. आर. नम्बर 06 के अंतर्गत भारतीय दंडवली की धारा 153, 153-ए, 120-बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत लखबीर सिंह लंडा और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध पुलिस थाना एस. एस. ओ. सी. एस. ए. एस. नगर में मामला दर्ज किया गया था।
ए. आई. जी. अश्वनी कपूर ने बताया कि मुलजिम राजन भट्टी, जिसका अपराधिक पृष्टभूमि है और उसके विरुद्ध चंडीगढ़ और पंजाब में एन. डी. पी. एस. एक्ट और हथियार एक्ट के अंतर्गत इरादातन कत्ल समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, की एस. एस. ओ. सी. पुलिस की टीमों से तरफ से निगरानी की जा रही है और उसके टिकानों पर बार-बार छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि भट्टी नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों की सप्लाई में लंडा की मदद करता है।
ए. आई. जी. ने बताया कि बुधवार को पुलिस पार्टी ने सुशांत सिटी बठिंडा में छापेमारी की जहाँ से राजन भट्टी के दो साथियों को दो नाजायज हथियारों सहित काबू किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों को राजन भट्टी को पनाह देने और नाजायज हथियार रखने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया।