Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

गैंग मुखिया मन्ना को पुलिस ने होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:  (SUBHEAD)
पुलिस ने मन्ना गैंग के दो गेंगस्टरों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से पुलिस ने एक विदेशी 32 बोर का पिस्टल, 7 कारतूस, 500 ग्राम हीरोइन और एक दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार बरामद की थी। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए गुर्गों ने बताया था कि वह मन्ना गैंग के मुखिया गुरदीप सिंह मन्ना के लिए काम करते हैं और यह सब उनके इशारों पर ही हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मन्ना गैंग के मुखिया गुरदीप सिंह मन्ना को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में गैंगस्टर मन्ना का 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट द्वारा पुलिस को 5 दिन का रिमांड दिया गया है। पुलिस ने दो दिन पहले पकड़े गए सुखविंदर सिंह ऊर्फ निक्का और लवप्रीत सिंह ऊर्फ लवली को मन्ना के सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए कोर्ट से मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट में यह भी तर्क दिया कि मन्ना के कहने पर दोनों आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिनमें कत्ल, फिरौती और नशा सप्लाई की कई वारदातें कर चुके हैं लेकिन कोर्ट ने पुलिस को पांच दिन का रिमांड ही दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भारी इंतजाम किए गए थे।
क्या था मामला:
जीरकपुर पुलिस ने 12 जुलाई को नाकेबंदी दौरान मन्ना गैंग के दो गुर्गो हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी सिल्वर कलर की दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार में मौजूद थे और तलाशी के दौरान उनसे 500 ग्राम हेरोइन, .32 बोर का विदेशी पिस्टल, 7 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों आरोपी जीरकपुर एरिया में नशे की सप्लाई देने के लिए आए थे, जिनके के खिलाफ जीरकपुर थाने में एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस नें दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया था। जिस दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह मन्ना गैंग के लिए काम करते हैं जोकि होशियारपुर जेल में बंद हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरदीप सिंह मन्ना पर कत्ल, फिरौती आदि के 38 मामले दर्ज हैं। बीती दिनों जीरकपुर पुलिस को जो हथियार और नशा बरामद हुआ था वह भी मन्ना के द्वारा ही आरोपियों के पास पहुंचा था।