Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गैस एजेंसी कर्मी से हजारों की नकदी व मोबाइल छीन कर लुटेरे फरार

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब पुलिस अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जिला फाजिल्का में अपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी सिलसिले में गांव घुड़ियाना के निकट तीन मोटरसाइकिल सवार गैस एजेंसी कर्मचारी से हजारों रुपए की नकदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर थाना अरनीवाला की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दर्ज करवाई अपनी शिकायत में जगसीर सिंह ने कहा कि वह हरि ओम भारत गैस एजेंसी बल्लुआना में बतौर पिकअप ड्राइवर काम करता है। शुक्रवार को वह पिकअप पर 52 सिलेंडर लोड कर पन्नीवाला साइड के गांवो में सप्लाई देने गया था। जब वह गांव घुड़ियाना में पहुंचा तो किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर गांव के बाहर सिलेंडर की डिलीवरी देने को कहा। जब वह बताई गई जगह पर जा रहा था तो रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार खड़े तीन अज्ञात लोगों ने हाथ देकर उसकी पिकअप रूकवाई। जैसे ही उसने पिकअप रोकी तो उक्त लोगों ने गाड़ी का दरवाजा खोलते हुए उससे गाड़ी में रखी करीब ₹40000 की नगदी व उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जगजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 बी के तहत मामला दर्ज कर लोगों की तलाश शुरू कर दी है।