Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

घरेलु बगीची उत्साहित करने के लिए किसान जागरूकता शिविर का आयोजन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लॉक डेराबस्सी के मुख्य खेतीबाड़ी अफ़सर डॉ. गुरबचन सिंह के निर्देश अनुसार घरेलू बगीची को उत्साहित करने के लिए किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य खेतीबाड़ी अफ़सर डेराबस्सी डॉ. हरसंगीत सिंह के नेतृत्व में आत्मा स्कीम के तहत फ़ूड सिक्योरिटी ग्रुप गांव तरडक व जौला कलां में लगाया गया। शिविर में डॉ. सिखा सिंगला की ओर से किसान महिलाओं को पराली की संभाल व उसके घरेलू उपयोग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि पराली को आग लगाने से ज़मीन में से जरूरी तत्व नष्ट हो जाते है और ज़मीन की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। इससे पर्यावरण भी प्रभावित होता है और हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। डॉ. सिंगला ने सभी महिलाओं को अपील की कि अगर कोई भी महिला किसी सहायक धंधे की ट्रेनिंग करना चाहती है, तो उनको यह ट्रेनिंग आत्मा स्कीम के तहत मुफ़्त दिलाई जाएगी। इस मौके ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर डॉ. पुनीत गुप्ता ने दवाई मुक्त सब्जियां उगाने के बारे में विस्तार सहित बताया और किसान महिलाओं को सब्जी की किट बांटी और फसली विभिन्नता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसान महिलाओं को सहायक धंधा अपनाने व अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए भी जागरूक किया।