Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर
पंजाब Trending

घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, बाशिंदे झेल रहे परेशानी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
गांवों को नगर काउंसिल में शामिल किए हुए कई साल बीत गए हैं, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। डेराबस्सी के वार्ड नंबर चार के अंतर्गत आने वाले गांव मीरपुर के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हुए नारकीय माहौल में जी रहे हैं। एक ओर जहां बारिश के चलते गलियों का बुरा हाल है वहीं दूसरी ओर पानी की सप्लाई न होने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। यहां पर हालात इतने खराब हैं कि लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। लोगों ने विरोध किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हुई, जैसा कि पिछली सरकारों में हुआ। मीरपुर के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपनी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। मुबारिकपुर डीएसपी कार्यालय के सामने क्षेत्र में रहने वाले सुखबीर सिंह, रीटा, राज रानी, सतपाल सिंह, दर्शन सिंह, रेखा, सरोज रानी और अन्य लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पानी के बिना जिंदगी व्यतीत करना मुश्किल है, जबकि यहां पिछले के कई माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड पार्षद समेत नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर परेशान गांववासियों ने खाली बर्तन लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
यह मामला मेरे ध्यान में नहीं है। जल्द ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। अगर पानी की सप्लाई में कोई मुश्किल आ रही है तो इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
-रंजीत रेड्डी, अध्यक्ष नगर काउंसिल, डेराबस्सी