Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

घर में चोरी करने आए चोरों का पीछा तो किया हवाई फायर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली क्षेत्र में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह चोरी करने के लिए अब रात का इंतजार नही करते। एक ताजा घटना ढकोली के डीएस एस्टेट में सामने आई है, सोमवार को दो चोर शाम करीब सवा छह बजे ही चोरी की नियत से घर में घुस गए। लेकिन घर में युवक व उसके दोस्त के होने के कारण चोर विफल हो गए और मौके से निकल गए। जिनका पीछा युवक व उसके दोस्त ने किया तो चोरों ने युवक पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि फायर युवक को नहीं लगा और वह बाल बाल बच गया। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए घर की मालकिन एकता आनंद ने बताया कि उनके पति किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे और वह अपनी सासु मां के साथ बलटाना में रिश्तेतदार की मौत होने पर वहां गए हुए थे। एकता आनंद ने बताया कि वह घर से चार बजे निकली थी और उसका बेटा विश्वाश आनंद अपने दोस्त के साथ घर में पढ़ाई कर रहा था। तो वह घर को बाहर से ताला लगाकर बलटाना चले गए। वापिस आए तो उनका बेटा पुलिस वालों के साथ गली में बाहर खड़ा था जिसे देखकर पहले तो वह घबरा गई और जब बेटे को ठीक हालत में देखा तो उनकी जान में जान आई। इसके बाद बेटे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दो युवक चोरी करने की नियत से उनके घर में घुसे। पहले चोरों ने गली में चक्कर काटा, उसके बाद उनके गेट पर आकर खड़े हो गए और ताला काटकर अंदर दाखिल हुए पहले घर की फर्स्ट फ्लोर पर गए। जिस के बाद वह नीचे उतरे और घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश करने लगे तो उसी समय वह उठकर फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने लगा तब बाहर किसी के होने की आवाज आई तो उसने अपने दोस्त को बुलाया और सीसीटीवी चैक किया। दो युवक घर का ताला तोड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर के अंदर लाइट ऑन की तो चोरों को शक हुआ कि अंदर कोई है तो वह धीरे से बाहर निकल गए तब तक उन्होंने घर का ताला तोड़ दिया था। विश्वास आनंद चोरों के पीछे भागा तो घर से थोड़ी दूर जाकर एक चोर ने उसकी तरफ गन करके फायर मार दिया। चोर ने भागते हुए फायर किया जिस कारण उसका निशाना चूक गया। भीड़ का फायदा उठाकर चोर वहां से फरार हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसके के बाद विश्वास ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
फायर मिस ना होता तो हो सकता था बड़ा हादसा:
घर में मौजूद शिकायतकर्ता के बेटे विश्वास आनंद ने बताया कि पीछा करते हुए फायर मिस ना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विश्वास ने बताया कि जब वह चोर के पीछे भाग रहा था तो उसके पीछे उसका दोस्त भी भाग था, जिसने काफी शोर मचाया कि पकड़ो चोर भाग रहे हैं पकड़ो पकड़ो, लेकिन किसी भी राहगीर ने उनकी मदद नही की। यदि राहगीर उनकी मदद करते तो शायद चोरों को पकड़ा जा सकता था। विश्वास आनंद ने बताया की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब उन्होंने पुलिस के साथ सीसीटीवी चैक किया तो चोर 6 बजकर 10 मिनट में घर में घुसे और करीब 12 मिनट बाद वहां से निकल गए।

डी एस एस्टेट में वारदात हुई है, चोरों ने घर से दूर जाकर हवाई फायर किया था। हमे काफी इनपुट मिल गया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी कि धारा 380, 511, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर छापेमारी कर दी है।
— सिमरजीत सिंह, एसएचओ ढकोली