Read in:Hindi
डेराबस्सी, कृतिकाः
ब्लॉक के गांव मियांपुर में एक महिला के कपड़ों में पूजा के दौरान ज्योत जलाते समय आग लग गई। आग में महिला बुरी तरह झुलस गई। 30 वर्षीय बेबी को इलाज के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बेबी के पति संजीव कुमार ने बताया कि वह गैस एजेंसी में काम करता है। शाम को उसकी पत्नी पूजा कर रही थी। अचानक उसकी चुत्री में आग लग गई और आग उसके कपड़ों में फैल गई। घर में मौजूद दोनों बेटों ने शोर मचाया तो लोगों ने आकर आग बुझाई। आग से दोनों हाथ- पैर बुरी तरह जल गए। उसे इलाज के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।